भोपाल
शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नीता विवेक चौबे ने बीएचईएल के ब्लॉक 4, ब्लॉक 3, सीआईएम व विभिन्न ब्लाकों का भ्रमण किया। साथ ही कर्मचारियों व महिला कर्मचारियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। जिसमें पुरुष कर्मचारियों ने विगत तीन सालों से हो रही इनसेंटिव, इंस्लरी व टी3 की हो रही कटौती से हो रहे आर्थिक नुकसान तथा महिला कर्मचारियों ने चाइल्ड केयर लीव अन्य सार्वजनिक उपक्रमों की तरह बीएचईएल में भी लागू हो जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने महाप्रबंधक मानव संसाधन से मुलाकात कर इन समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ने हेवू भारतीय मजदूर संघ के महात्मा गांधी चौराहे स्थित जुमड़े भवन में साप्ताहिक बैठक में शामिल हुई। जहां यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह कठैत व कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी के साथ यूनियन के कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उनका स्वागत सम्मान किया गया।
