22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में रविदास वंशीय समाज का अभा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

भेल क्षेत्र में रविदास वंशीय समाज का अभा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

Published on

भोपाल

श्री संत रविदास सेवा संस्थान भोपाल एवं श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के तत्वाधान में रविदास वंशीय समाज का 18 वां अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन प्राचीन संत रविदास मंदिर बरखेड़ा भेल में आयोजित किया गया । इस अवसर पर संत रविदास रत्न सम्मान अवार्ड वर्ष 2023 से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश एवं देश के कोने-कोने से आये युवक-युवतियों ने मंच पर आकर बेझिझक परिचय दिया एवं अपना जीवन साथी बनाने के लिए युवक युवतियों ने परिचय के बाद परिजनों के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की ।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्र्रीय महासचिव मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ,महापीठ के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौड़ ,मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी ,महापीठ के अंतरराष्ट्र्रीय महामंत्री आत्माराम परमार द्वारा समाज सेवा संत रविदास रत्न सम्मान से प्रशंसा पत्र व मेडल ट्रॉफी देकर ं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ,जिला सागर के विधायक प्रदीप लहारिया ,राष्ट्र्रीय महामंत्री सूरज केरो, ठाकुर भक्तपाल सिंह , पंडित तीर्थराज मिश्रा , रवि शेखर मेघवाल , कैप्टन अजय सिंह जाटव, ओम प्रकाश मेघवाल ,मूलचंद मैधोनिया, कैप्टन विजय सिंह जाटव , कैप्टन दीपक कुमार जाटव आदि को सम्मानित किया गया। अंत में समाज के लोगों को मृत्यु भोज ,देहाज प्रथा , कुटुंब पेरावनी आदि बंद करने का संकल्प दिलाया ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...