23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़इस सरकारी कंपनी को अडानी ने दिया 4000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर...

इस सरकारी कंपनी को अडानी ने दिया 4000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में तूफानी तेजी

Published on

नई दिल्ली,

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बीते तीन दिनों से रफ्तार पकड़े हुए हैं, जिससे समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी हर रोज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. सिर्फ अडानी ही नहीं बल्कि उनके ग्रुप की कंपनियों द्वारा जिन फर्मों को ऑर्डर दिया जा रहा है, उनके शेयर भी रफ्तार पकड़ रहे हैं. इसका सबसे ताजा उदाहरण वहीं अडानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी भेल है. दरअसल, अडानी ग्रुप की ओर से इसे एक बड़ा ऑर्डर दिया गया है, उसके बाद भेल के शेयर तूफानी तेजी पकड़े हुए हैं.

अडानी ग्रुप की सब्सिडयरी कंपनी से मिला ऑर्डर
अडानी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी Mahan Energen Ltd ने Bharat Heavy Electricals Ltd को 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है. इस बड़े ऑर्डर का तत्काल असर मंगलवार को भेल के शेयरों पर दिखाई दिया. शेयर बाजार में दिन भर हरे निशान पर कारोबार करने के बाद अंत में कंपनी का स्टॉक 9.76 फीसदी की जबरदस्त उछाल के साथ 110.80 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ.

खबर से 52 वीक के हाई पर पहुंचा शेयर
मंगलवार को शेयर बाजार  की शुरुआत के साथ ही इस खबर का असर भेल के शेयरों पर दिखाई देने लगा था. सुबह 9.15 बजे पर ये स्टॉक 10.50 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था और दिन भर के कारोबार के दौरान 112.85 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था. बता दें कि ये इस शेयर का 52 वीक का उच्च स्तर है. हालांकि, कारोबार के अंत तक इसमें ये अपने हाई लेवल से कुछ टूटा और 110.80 रुपये पर बंद हुआ. गौरतलब है कि ये स्टॉक अपने निवेशकों को लगातार रिटर्न देकर मालामाल कर रहा है और अडानी की फर्म से ऑर्डर मिलने के बाद रफ्तार और तेज हो गई है.

Bhel को मिले ऑर्डर की ये है डिटेल
बात करें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स को अडानी की सब्डियरी कंपनी महान इर्नजेन लिमिटेड से मिले ऑर्डर की, जिसकी खबर आते ही कंपनी के शेयर रॉकेट की तरह भागने लगे. तो बता कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में शेयर किया गया कि Mahan Energen Ltd से 4,000 करोड़ रुपये का काम मिला है. कंपनी की ओर से इस संबंध में बताया गया कि यह ऑर्डर मध्य प्रदेश में एक पावर प्रोजेक्ट के लिए जरूरी सामानों और उपकरणों की सप्लाई समेत अन्य जरूरतों से संबंधित है. इसके तहत BHEL बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर के साथ-साथ कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन की सप्लाई करेगा.

बीते 5 साल में शेयरों की परफॉर्मेंस
भेल के शेयरों की बीते पांच साल की चाल पर नजर डालें तो ये अपने निवेशकों के लिए फायदा कराने वाला स्टॉक साबित हुआ नजर आता है. हालांकि, बीते 5 साल में कंपनी ने 38 फीसदी का रिटर्न दिया है, लेकिन बीते एक साल की परफॉर्मेंस को देखें तो इस स्टॉक ने 108.8 फीसदी का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है. साल भर में कंपनी के शेयर की कीमत में 57.75 रुपये की तेजी आई है, यानी एक साल में इन्वेस्टर्स का पैसा डबल करने का काम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने किया है.

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...