17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़निरोगी शरीर के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं : टी. एस. मुरली

निरोगी शरीर के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं : टी. एस. मुरली

Published on

– बीएचईएल हरिद्वार में ह्रदय रोग तथा गले के कैंसर व श्रवण हानि” पर सार्वजनिक व्‍याख्‍यान का आयोजन

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा “ह्रदय रोग तथा गले के कैंसर व श्रवण हानि” विषय पर एक सार्वजनिक व्‍याख्‍यान का आयोजन किया गया । इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली तथा बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए टी. एस. मुरली ने कहा कि जिस तरह हम अपने प्रार्थना स्थलों की पवित्रता का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी सही जानकारी की उपयोगिता तभी है, जब हम उसे प्रयोग में लाएं । श्री मुरली ने बताया कि एक निरोगी शरीर के लिए आवश्यक है कि हम बुरी आदतों को छोड़ें और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं । मुख्य (च‍िकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने इस प्रकार के व्याख्यानों से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला । इस व्याख्यान में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. राजीव कुमार राजपूत ने ह्रदय सम्बंधित रोगों एवं उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

साथ ही नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डा. चंचल पाल ने, गले के कैंसर तथा श्रवण हानि से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन, लेडीज क्लब की पदाधिकारी, बीएचईएल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन वर‍िष्ठ परामर्शदाता (पैथोलॉजी) डा. अंजलि मिश्रा तथा वर‍िष्ठ परामर्शदाता (मेडिसिन) डा. यू. एस. शिल्पी ने किया ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...