15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़आखिर बीके सिंह बनें जीएम एचआर,बीएचईएल कॉरपोरेट ने किया आर्डर

आखिर बीके सिंह बनें जीएम एचआर,बीएचईएल कॉरपोरेट ने किया आर्डर

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में बीके सिंह को महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग बनाने के आदेश मंगलवार को दिल्ली कॉरपोरेट ने जारी कर ही दिये। इस पद के लिये काफी समय से उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही थी । दिल्ली कॉरपोरेट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक डब्ल्यूईएक्स,एमओडी और टाउनशिप मेन्टेनेन्स के महाप्रबंधक बीके सिंह को मानव संसाधन विभाग के अलावा एलजीएक्स विभाग दिया गया है । जबकि एचआर व एलजीएक्स के महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा को डब्ल्यू ईएक्स और एमओडी विभाग का काम सौंपा गया है ।

यह दोनों ही महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह को रिर्पोट करेंगे। गौरतलब है कि बीके सिंह कार्यपालक निदेशक के पद की दौड़ में है । इस पद के लिये साक्षात्कार के बाद उन्हें प्रमोशन भी दिया जा सकता है । उन्होंने लंबे समय तक भोपाल यूनिट में काम किया है । महाप्रबंधक के प्रमोशन के बाद उनका तबादला नोयडा किया गया था। जहां उन्हें बीएचईएल टॉवर बनाने का बड़ा काम सौंपा गया था। वह आईआईटी कानपुर हैं उन्हें दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस का प्रशासनिक हेड बनाया गया था इसलिये प्रशासनिक क्षमता से इंकान नहीं किया जा सकता बाद में पीईएम विभाग भेजा गया ।

इसी साल वह यहां से वापस भोपाल यूनिट में तबादले के बाद आये और उन्हें पूर्व कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने डब्ल्यूईएक्स,एमओडी और टाउनशिप मेन्टेनेन्स का काम सौंपा गया था। लेकिन नये कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह के आने के बाद उन्हें मानव संसाधन व एलजीएक्स जैसे बड़े विभाग देकर नवाजा गया है साफ जाहिर है कि उन्हें नये ईडी की पंसद बताया जा रहा है ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...