7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़कोर्ट के आदेश के बाद बाउंड्रीवाल हटाने पहुंचा भेल बेदखली अमला बैरंग...

कोर्ट के आदेश के बाद बाउंड्रीवाल हटाने पहुंचा भेल बेदखली अमला बैरंग लौटा

Published on

– महिलाओं ने खदेड़ा अमले को,दीवार की दो ईट गिरा कर वापस लौटी जेसीबी मशीन
– पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्रीय पार्षद,बजरंगदल,विश्व हिन्दु परिषद ने किया हंगामा

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल उद्योग नगरी के बरखेड़ा स्थित मां सरस्वती मंदिर के आसपास पक्की बाउंड्रीवाल को हटाने मंगलवार को पूरे दलबल के साथ भेल का बेदखली अमला पहुंचा। इस अतिक्रमण हटाने की खबर पहले ही लोगों को मिल चुकी थी । ऐसे में जैसे ही बेदखली अमले ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के साथ बाउंड्रीवाल तोडऩे की कार्यवाही शुरू की तब सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय पार्षद सहित बिहार सांस्कृतिक परिषद, बजरंगदल, विश्व हिन्दु परिषद और स्थानीय महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में बेदखली अमला पुलिस की मौजूदगी में भी असहाय नजर आया । महिलाऐं दीवार के सामने खड़ी हो गई और नारे बाजी करने लगी । काफी हंगामें के बाद भेल का बेदखली अमला दीवार की मात्र दो ईट गिरा कर बैरंग वापस लौट आया। इस अतिक्रमण हटाने की कमान भेल टाउशिप के अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने व उनकी टीम संभाले हुये थे ।

गौरतलब है कि यह मामला लंबे समय से भेल के संपदा न्यायालय में चल रहा है। इसके पूर्व ही अतिक्रमण अमले ने दीवार तोडऩे की कोशिश कई बार की लेकिन स्थानीय नेताओं के संरक्षण के चलते इस अतिक्रमण को हटाने में कामयाबी नहीं मिली । यहां तक की एक नेता ने तो भेल के अफसरों को गाली गलौच तक कर डाली । इसके बाद इस मामले की जांच में भी उक्त नेता को भेल प्रबंधन ने बरी कर दिया । सूत्र बताते हैं कि आज भी दो यूनियन नेताओं की लड़ाई के चलते इस अतिक्रमण को हटाना असंभव दिखाई दे रहा है । हालांकि मंदिर के आसपास की जमीन पर किये गये अतिक्रमण में सरकार के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मंदिर समिति को राशि भी उपलब्ध कराई है । अब देखना यह है कि कोर्ट के इस आदेश के चलते यह अतिक्रमण हट पाता है या नहीं ।

इधर भेल प्रवक्ता का कहना है कि बीएचईएल सम्पदा न्यायालय के आदेशानुसार, आज नगर प्रशासन का संपूर्ण अमला जिसमें बेदखली टीम सीविल अनुरक्षण के सदस्य, सुरक्षा कर्मी के साथ राज्य पुलिस का दस्ता भी सम्मलित था, द्वारा सरस्वती मंदिर ई सेक्टर बरखेड़ा में अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई। घटना स्थल पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बेदखली की टीम द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। अवैध दीवार को तोडऩे के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। मौके में उपस्थित स्थानीय पार्षद सहित विभिन्न सामाजिक संस्थानों जैसे बिहार सांस्कृतिक परिषद, बजरंग दल व विश्व हिंदु परिषद के पुरूष व महिला सदस्यों द्वारा अवैध निर्माण को गिराने के दौरान भारी विरोध किया गया। स्थिति को संवेदनशील होते देख नगर प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...