भोपाल
ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन के महासचिव के प्रदेशाध्यक्ष राम नारायण गिरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल की सांसद सुश्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की । सांसद महोदया सुश्री साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बताया गया कि वर्ष 2020 से लगातार बी एच ई एल कर्मचारियों की आर्थिक कटौती की जा रही है सबसे पहले ठेका श्रमिकों के वेतन में 2000 रुपये तक की आर्थिक कटौती उसके बाद कर्मचारियों के इंसेंटिव, रात्रिकालीन भत्ता बंद कर लगभग 10000 रुपये प्रतिमाह की कटौती और हाल ही पर्यवेक्षक एवं अधिकारी वर्ग के पर्क में 50प्रतिशत की कटौती कर लगभग 10000 रुपये से 30000 रुपये तक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
