15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़ऐबु यूनियन ने की भेल प्रबंधन से मांग

ऐबु यूनियन ने की भेल प्रबंधन से मांग

Published on

भोपाल

ऑल इंडिया भेल एम्पलाईज यूनियन ऐबु ने भेल प्रबंधन से मांग की है कि वह कर्मचारियों के आवासों के रखरखाव की और ध्यान दें । यूनियन के मुखिया रामनारायण गिरी ने आरोप लगाया है कि बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों के आवास के रखरखाव के लिए यूनियनों द्वारा लगातार प्रबंधन से गुहार लगाई जा रही है अधिकतर यूनियन ने धरना प्रदर्शन तक कर डाला लेकिन बीएचईएल प्रबंधन ने बजट की कमी का हवाला देकर लगातार कर्मचारियों के आवास के रखरखाव को नही करा।

इसी बीच कार्पोरेट के एक आदेश के बाद बीएचईएल भोपाल के 50 साल पुराने आवासों के किराए में वृद्धि कर दी और इसकी चर्चा यूनियनों से करना भी उचित नही समझा जिसको लेकर नगर सलाहकार समिति की मीटिंग में भी हंगामा खड़ा हो गया। एआईबीईयू और एचएमएस यूनियन ने मीटिंग का बहिष्कार तक कर डाला।

अभी तक शांत बैठी यूनियनों ने जब सिविल के चक्कर काटना चालू किया तो उन्हें बरखेड़ा के गेस्ट हाउस सिविल से कांटेजेंसी टेंडर के बारे में पता चला और इस विषय को यूनियनों द्वारा खंगाला गया तो ज्ञात हुआ कि सिविल के अधिकारियों द्वारा ये टेंडर बीएचईएल के उच्च प्रबंधन एवं जीएम को खुश करने के लिए उनके आवासों के रखरखाव के लिए निकाला गया है । जो पक्षपात पूर्ण है इसको लेकर जल्द ही अपनी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर बीएचईएल भोपाल के मुखिया कार्यपालक निदेशक से मुलाकात करके ज्ञापन दिया जायेगा इसके बाद आगे आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...