भोपाल
ऑल इंडिया भेल एम्पलाईज यूनियन ऐबु ने भेल प्रबंधन से मांग की है कि वह कर्मचारियों के आवासों के रखरखाव की और ध्यान दें । यूनियन के मुखिया रामनारायण गिरी ने आरोप लगाया है कि बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों के आवास के रखरखाव के लिए यूनियनों द्वारा लगातार प्रबंधन से गुहार लगाई जा रही है अधिकतर यूनियन ने धरना प्रदर्शन तक कर डाला लेकिन बीएचईएल प्रबंधन ने बजट की कमी का हवाला देकर लगातार कर्मचारियों के आवास के रखरखाव को नही करा। इसी बीच कार्पोरेट के एक आदेश के बाद बीएचईएल भोपाल के 50 साल पुराने आवासों के किराए में वृद्धि कर दी और इसकी चर्चा यूनियनों से करना भी उचित नही समझा जिसको लेकर नगर सलाहकार समिति की मीटिंग में भी हंगामा खड़ा हो गया।
एआईबीईयू और एचएमएस यूनियन ने मीटिंग का बहिष्कार तक कर डाला। अभी तक शांत बैठी यूनियनों ने जब सिविल के चक्कर काटना चालू किया तो उन्हें बरखेड़ा के गेस्ट हाउस सिविल से कांटेजेंसी टेंडर के बारे में पता चला और इस विषय को यूनियनों द्वारा खंगाला गया तो ज्ञात हुआ कि सिविल के अधिकारियों द्वारा ये टेंडर बीएचईएल के उच्च प्रबंधन एवं जीएम को खुश करने के लिए उनके आवासों के रखरखाव के लिए निकाला गया है । जो पक्षपात पूर्ण है इसको लेकर जल्द ही अपनी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर बीएचईएल भोपाल के मुखिया कार्यपालक निदेशक से मुलाकात करके ज्ञापन दिया जायेगा इसके बाद आगे आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी।
