13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़कंपनी की उत्‍पादकता बढ़ाने में बीएचईएल के सभी कर्मचारियों का अहम योगदान—रामनाथन

कंपनी की उत्‍पादकता बढ़ाने में बीएचईएल के सभी कर्मचारियों का अहम योगदान—रामनाथन

Published on

— बीएचईएल भोपाल यूनिट में सात दिवसीय राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता सप्‍ताह का समापन

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में आयोजित सात दिवसीय राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता सप्‍ताह का समापन कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन के मुख्‍य आतिथ्‍य में सम्‍पन्‍न हुआ। इस अवसर पर पीके उपाध्‍याय, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) अन्‍य महाप्रबंधकगण उपस्थित थे। श्री रामनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी की उत्‍पादकता बढ़ाने में बीएचईएल के सभी कर्मचारियों का योगदान समान रूप से महत्‍वपूर्ण है।

कर्मचारियों को प्रोत्‍साहित करने के लिए इम्‍प्रेस योजना के साथ साथ अनेक योजनाएं कंपनी द्वारा लागू की गई हैं। इससे जहां एक ओर कंपनी की उत्‍पादकता में वृद्धि हुई है, वहीं कर्मचारियों के ज्ञान, सोचने की प्रक्रिया तथा टीम वर्क की भावना को प्रोत्‍साहन मिला है। उन्‍होंने इस वर्ष राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता की थीम पर चर्चा करते हुए कहा कि बौद्धिक संपदा से जहां नए स्‍टार्टअप को सम्‍बल मिला है, वहीं इसके उपयोग के फलस्‍वरूप अर्थ व्‍यवस्‍था को मजबूती प्राप्‍त हुई है तथा निवेश में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत जैसी तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था को बौद्धिक संपदा तथा नये स्‍टार्टअप से वैश्विक स्‍तर पर एक नई पहचान मिली है तथा नवयुवकों को मेक इन इंडिया के अंतर्गत नए अवसर प्राप्‍त हो रहे हैं।

श्री रामनाथन ने टीएमई विभाग को वर्ष 2023-24 के लिए सर्वाधिक आईपी सूचकांक स्‍कोर करने के लिए ईडी इम्‍प्रेस ट्रांफी प्रदान किया। आकाश दाणी, महाप्रबंधक (टीपीटीएन एवं सीईटी) ने यह ट्रांफी ग्रहण किया । इसके अलावा सप्‍ताह के दौरान विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेता निम्‍नानुसार रहे:-स्‍लोगन प्रतियोगिता में इंदु यादव, प्रबंधक, सत्‍यदीप भगत, ड्राफ्टसमेन ग्रेड-1 तथा सुश्री प्रिया, उप अभियंता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए। निबंध प्रतियोगिता में जेसी अब्राहम, अपर महाप्रबंधक, आनंद कुमार सोनी, आर्टिजन ग्रेड-1 तथा मनोज कुमार चौधरी, प्रबंधक को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए। इस वर्ष उत्‍पादकता सप्‍ताह की थीम “विचार से प्रभाव तक:प्रतिस्‍पर्धी स्‍टार्टअप के लिए बौद्धिक संपदा की रक्षा“ था। कार्यक्रम का संचालन जे राजगोपाल, अपर महाप्रबंधक (एसवाईएक्‍स/पीवाईएक्‍स) एवं आभार डॉ. भगवान सिंह, अभियंता (पीवाईएक्‍स) ने किया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...