-विधायक श्रीमती गौर ने अर्पित की सरदार वल्लभ भाई को पुष्पांजलि
भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के साथ भूमि पूजन का दौर भी शुरू है । क्षेत्रीय विकधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने मिसरोद पहुंच कर मुख्य मार्ग से रेल्वे ब्रिज तक जाने वाले मार्ग के डामरीकरण का भूमि पूजन से शुरूआत की । यह कार्य मप्र शासन के लोक निर्माण द्वारा लगभग 17 लाख की लागत से किया जायेगा। इस सड़क का डामरीकरण की मांग लम्बे समय से नागरिको द्वारा की जा रही थी। श्रीमती गौर विधायक मिसरोद मे स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिभा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की । इसमें मिसरोद गांव के पाटीदार समाज के प्रमुख एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
विधायक ने मिसरोद में ही पुलिया के मरम्मत कार्य का एवं स्कूल के शेड निर्माण का भी भूमि पूजन किया । उन्होंने आमजन को सम्बोधित करते हुये केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के कल्याण कारी कार्यों के बारे बताया । श्रीमती गौर ने मुख्यमंत्री धारणा धिकार योजनातर्गत 130 हितग्राहियों को अधिकार पत्र सौपे । इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान योजना के 62 जाति प्रमाण पत्र के 22 नामान्तरण के 46 बटवारे के 04 वृद्धावस्था योजना के 33, गरीबी रेखा के 03, सम्बल कार्ड के 201, एवं दिव्यांग प्रोत्साहन योजना के 05 हितग्राहियों के प्रमाण पत्र भी दिये गये ।
