भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट द्वारा संचालित हबीबगंज स्थित जवाहरलाल नेहरू स्कूल में प्राचार्य एस चंद्रशेखर द्वारा स्कूल के वर्तमान छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूर्व छात्रों की एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी स्कूल को और आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर सहायता प्रदान करेगी प्राचार्य श्री शेखर ने बताया कि इस कमेटी में अध्यक्ष पूर्व छात्र मिहीर मर्चेंट, उपाध्यक्ष मुनाज हुसैन, सचिव स्पर्श द्विवेदी, संयुक्त सचिव द्वय हर्ष गुप्ता व भावना नामदेव, कोषाध्यक्ष ओमनाथ शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष रवि चौधरी कमेटी में शामिल किया है। खास बात यह है कि यह सभी पूर्व छात्र किसी न किसी बड़ी कंपनी में सीईओ, डॉक्टर, सीए, इंजीनियर या फिर एडवोकेट हैं वह भी इसी क्षेत्र से।
