भोपाल
प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा निष्पक्ष होकर मतदान को लेकर गोविंदपुरा के रायसेन रोड के गोविंद गार्डन श्री दुर्गा उत्सव समिति व्यापारी संघ ने इस वर्ष एक खूबसूरत पहल की है। प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए दुर्गा पंडाल में बैनर लगाए गए हैं ।
मध्य प्रदेश का भाग्य विधाता हूं देश का सच्चा मतदाता हूं। अपने कर्तव्य से कोई न रूठे ,किसी का भी मतदान न छूटे। आओ मिलकर अलख जगाए, सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य कराएं। श्री दुर्गा उत्सव समिति व्यापारी संघ गोविंद गार्डन रायसेन रोड भोपाल के अध्यक्ष रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष चुनावी वर्ष में मतदान के प्रति सजगता और सकारात्मकता लाने का एक छोटासा प्रयास समिति द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष मां दुर्गाजी की प्रतिमा के साथ भोलेनाथ एवं खाटू श्याम भी विराजित है।
