भोपाल।
बीएचईएल (भेल) भोपाल में पलामारू रंगारेड्डी यूनिट 1 और 2 के डिस्चार्ज वाल्व डोर की सबमज्र्ड आर्क वेल्डिंग में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए फेब्रिकेशन ब्लाक के जीएम विपुल अग्रवाल ने वेल्डर गजेन्द्र वर्मा ,श्रीराम पाटीदार, तरुण चौबे, देवेंद्र मेहरा, ज्योतिरंजन साहू एवं विजेन्द्र पाटील को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एफडबल्यूएम के एचओडी एजीएम आलोक सेंगर, एजीएम धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार, सचिन भारती, सुधांशु यादव आदि आधिकारी उपस्थित थे। प्रशंसा पत्र देकर उत्साह बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व भेल कर्मी श्रीराम पाटीदार और गजेन्द्र वर्मा को विश्वकर्मा अवार्ड भी मिल चुका है।
