भोपाल
बुधवार को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का सबको इंतजार था। ऐसे में इस घड़ी का इंतजार कर रहे भेल के सुपरवाईजर आरके खरे ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अपना जन्म दिन भेल के आटा क्लब में मनाया। इस मौके पर महेश मालवीय, विमल साहू, आरके श्रीवास्तव रजनीकांत चौबे प्रसाद, एमएस कुश्राम, एलपी शर्मा आदि चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत पर बधाई दी।
