हैदराबाद।
बीएचईएल हैदराबाद यूनिट में इंटक और एटक यूनियन में कड़ा संघर्ष देखा गया। रविवार को हुए मतदान में एटक यूनियन इंटक से मात्र दो वोट ज्यादा लेकर नंबर वन यूनियन बन गई। जबकि पहले नंबर वन रही इंटक यूनियन दूसरे पायदान पर पहुंच गई। हैदराबाद इंटक यूनियन के अध्यक्ष ने काफी संघर्ष किया लेकिन दो वोट कम मिलने से उन्हें दूसरा नंबर रही संतुष्ट होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एटक यूनियन को 561, इंटक को 559, बीएमएस को 86, एचएमएस को 74, अभ्यूदय को 39 और सीटू को 20 मत मिले है। इंटक और सीटू के बीच में काफी संघर्ष देखा गया। हालांकि इंटक के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी की संभावना थी फिर भी उसे सिर्फ दो वोट से पीछे रहना पड़ा।
