13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल उद्योग नगरी में 5 मेगावाट का सोलर प्लांट को उद्घाटन का...

भेल उद्योग नगरी में 5 मेगावाट का सोलर प्लांट को उद्घाटन का इंतजार

Published on

– काम शुरू होने के बाद भेल के बचेंगे सालाना 5 करोड़
– रविवार को होगा टाउनशिप और बाकी दिन कारखाने में होगा बिजली का उपयोग

भोपाल

गोंविदपुरा क्षेत्र में 5 मेगावाट के सोलर प्लांट लगभग पूरा हो चुका है लेकिन अब इसके उद्घाटन का इंतजार है । इसके शुरू होने से भेल को सालाना 5 करोड़ की बचत होगी । रविवार को टाउनशिप और बाकी दिन कारखाने में इससे बनी बिजली का उपयोग हो सकेगा। हालांकि प्रबंधन इस प्लांट का पूरी तरह निर्माण कर लिया है । यह प्लांट गोंविदपुरा के सुभाष नगर विश्रामघाट के सामने 25 एकड़ जमीन पर बनाया गया है । यहां 5 मेगावाट बिजल बनेगी जो कारखाने के अलावा टाउनशिप की 40 फीसदी जरूरत पूरा करेगी। यहां 925 पैनल लगाये गये हैं । एक पैनल में 540 वॉट बिजली बनती है ।

जून 2022 में दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 31 मार्च 2022 को इसका काम शुरू कर दिया गया है । इधर बैंगलुरू भेल यूनिट के एक्सपर्ट अफसरों ने नये ईडी के दिशा निर्देश के बाद काम मेें तेजी लाते हुये पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया । यूं तो इस प्लांट हर हाल में दिसंबर 2022 में शुरू होना था लेकिन आज तक शुरू नहीं हो सका । इसके शुरू होने के बाद भेल कारखाने को बिजली सप्लाई हो सकेगी वहीं भेल प्रशासन ने हर रविवार को कारखाने में अवकाश होने के कारण उद्योग नगरी में बिजली सप्लाई करने का फैसला लिया है । इससे भेल के आवास भी रोशन हो सकेंगे ।

भेल को मप्र बिजली वितरण कंपनी को हर साल 5 करोड़ से ज्यादा की राशि का भुगतान करना पड़ रहा है । इसके शुरू होने के बाद भेल प्रशासन को इतनी ही राशि की बचत होगी । गौरतलब है कि भेल सौर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) सेल और मॉड्यूल का निर्माण करने वाली पहला इंजीनियरिंग संस्था है जो डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफैक्चरिंग सहित सभी सौर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती है। इसके अलावा इरेक्शन, परीक्षण और कमीशनिंग का काम तीन दशक से भेल कर रहा है। जमीन, छत एवं पानी पर सौर से लेकर अंतरिक्ष में सौर लगाने का अनुभव हैं।

बीएचईएल के पास अत्याधुनिक निर्माण सुविधाओं के साथ-साथ विशेष आरएंडडी केन्द्र भी उपलब्ध हैं । इसी तरह बीएचईएल सभी प्रकार के सोलर प्लांट विकसित किए जाते हैं जिनमें कैनल टॉप, फ्लोटिंग सोलर, सौलर पंप, स्पेश ग्रेड सोलर, ग्राउंड माउंटेड और रूफ टॉप शामिल हैं।

इनका कहना है –
गोविंदपुरा क्षेत्र में सोलर प्लांट का काम लगभग पूरा हो चुका है । इस प्लांट का उद्घाटन भी जल्द ही किया जायेगा । सिर्फ बाउंड्रीवाल का काम पूरा होना है । इससे भेल को करीब 5 करोड़ सालाना राजस्व बचत होगी । वहीं टाउनशिप में भी सोलर बिजली देने का प्लान तैयार है ।
विनोदानंद झा,अपर महाप्रबंधक,प्रचार एवं जन संपर्क विभाग भेल

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...