भोपाल
भेल में शुक्रवार सीटू यूनियन ने गेट नं 5 के सामने अधिकारियों के पर्क में कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव ने बताया कि भेल परिवार के पर्यवेक्षकों व कार्यपालकों के वेतन से पर्क की कटौती को वापस लेना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।