10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झाँसी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

बीएचईएल झाँसी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Published on

झांसी।

बीएचईएल की झांसी इकाई में हॉकी के जादूगर ‘मेजर ध्यानचंद’ के जन्मदिन 29 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभअवसर पर “हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान” थीम के
अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इकाई
प्रमुख श्री रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी (महाप्रबंधक एवं प्रमुख) ने खेल परिसर में स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर इस आयोजन का शुभारम्भ किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक, डीआरओ तथा कर्मचारी संघठनों के प्रतिनिधिगण तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी द्वारा हॉकी के क्षेत्र में राष्ट्र को दिए महत्ती योगदान को बताते हुए, उनके राष्ट्र-प्रेम एवं खेल के प्रति समर्पण को सभी के लिए प्रेरणास्पद बताया। खिलाड़ियों से परस्पर संवाद के दौरान आपने जीवन में खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि, आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक दौर में व्यस्ततम जिंदगी से उपजी अनेक मानसिक एवं शारीरिक व्याधियों का एक-मात्र समाधान खेल है तथा कार्यालयीन जीवन के अभिन्न अंग समूहभावना का विकास भी खेलों से ही संभव है।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

बीएचईएल आवासपुरी के खेल परिसर में आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय खेल महोत्सव में बीएचईएल कर्मचारियो एवं टाउनशिप निवासियों के लिए 31 अगस्त तक फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, साइकिलिंग जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी अंकुर जैन, अपर महाप्रबंधक, (संचार एवं जन सम्पर्क) ने एक प्रेस विज्ञिप्त में दी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...