8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़उभरते भारत की सुरक्षा: सीआईएसएफ की संख्या 2.2 लाख हुई, अगले पाँच...

उभरते भारत की सुरक्षा: सीआईएसएफ की संख्या 2.2 लाख हुई, अगले पाँच वर्षों तक हर साल 14,000 की होगी भर्ती

Published on

भेल भोपाल।

उभरते भारत की सुरक्षा: सीआईएसएफ की संख्या 2.2 लाख हुई, अगले पाँच वर्षों तक हर साल 14,000 की होगी भर्ती
,केओसुब इकाई भेल भोपाल के वरिष्ठ कमांडेंट शिवरत्तन सिंह मीना ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा को और मज़बूती देने तथा देश के आर्थिक विकास को सुरक्षित आधार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अधिकृत संख्या को मौजूदा 1,62,000 से बढ़ाकर 2,20,000 करने की मंज़ूरी दे दी है।

जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छू रही है, यह वृद्धि तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र, बंदरगाह क्षेत्र, थर्मल पावर प्लांट, परमाणु प्रतिष्ठान, जल विद्युत संयंत्र और जम्मू-कश्मीर में जेल जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सीआईएसएफ की तैनाती को मजबूत करेगी। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में वामपंथी उग्रवाद में कमी के साथ, नए औद्योगिक केंद्र उभरने की उम्मीद है, जिससे इन इकाइयों को व्यापक और प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआईएसएफ की मजबूत उपस्थिति आवश्यक हो जाएगी।

बल की संख्या में यह वृद्धि रोज़गार के नए अवसर भी लेकर आ रही है। वर्ष 2024 में 13,230 नए कर्मियों की भर्ती की गईं  है और 2025 में 24,098 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि अगले पाँच वर्षों तक हर साल लगभग 14,000 नए जवान सीआईएसएफ में शामिल किए जाएँगे। इससे बल को युवा ऊर्जा मिलेगी और यह चुनौतीपूर्ण स्थितियों के लिए और अधिक तैयार होगा। इन भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है, जिसे सीआईएसएफ की उन नीतियों का समर्थन प्राप्त है जो महिलाओं को हर स्तर पर प्रतिनिधित्व देने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
बल की ताक़त में यह इज़ाफा एक नई बटालियन के गठन का मार्ग भी प्रशस्त करेगा, जो आंतरिक सुरक्षा, आपात तैनाती जैसी ज़रूरतों में अहम भूमिका निभाएगी।

पिछले साल सीआईएसएफ ने अपने सुरक्षा विंग के तहत सात नई इकाइयाँ शुरू की हैं — जिनमें संसद भवन परिसर, अयोध्या एयरपोर्ट, हज़ारीबाग स्थित एनटीपीसी की कोयला खदान परियोजना, पुणे का आईसीएमआर-राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, बक्सर और एटा के ताप विद्युत संयंत्र और मंडी की ब्यास सतलुज लिंक परियोजना शामिल हैं। साथ ही, संसद भवन और एटा की परियोजना में अग्निशमन की दो नई इकाइयाँ भी शामिल की गई हैं।

यह भी पढ़िए : सांसद आलोक शर्मा ने विमानन मंत्री से मांगी सिंगापुर-दुबई फ्लाइट

यह विस्तार भारत के बढ़ते आर्थिक विकास और बुनियादी ढाँचे के विकास के साथ-साथ प्रमुख राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। यह विस्तार बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप सीआईएसएफ की क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ताकि यह बल भारत के तेज़ी से हो रहे विकास की गति के अनुरूप एक मज़बूत और सतर्क सुरक्षा इकाई बना रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...