18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में तीन कर्मचारी सस्पेंड

भेल में तीन कर्मचारी सस्पेंड

Published on

भेल भोपाल।

भेल भोपाल कारखाने के ट्रेक्शन मोटर विभाग के अंतर्गत आने वाले टॉम में तीन दिन पहले रात 11 बजे चार कर्मचारी शराब पीकर झगडे थे। इस मामले की एफआईआर संबंधित थाने में की गई है। झगडे में कर्मचारी विनोद पाटिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह भेल के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती है। तीन दिन से इस मामले को लेकर विभागीय अधिकारी लीपापोती की कोशिश कर रहे थे। संभवत थाने में भी समझौते की कोशिश की गई।

सूत्रों के मुताबिक भेल भोपाल के मुखिया ने कर्मचारी विनोद पाटिल, मोहित कुमार, सुदर लाल सूर्यवंशी और रमा शंकर पटले को बुधवार को सस्पेंड कर दिया है। यह भी पता चला है कि संबंधित कर्मचारी प्रबंधन के सामने माफी नामा लिखने तैयार है। इस संबंध में जब भेल प्रवक्ता से जानकारी चाही गई तो उनका फोन स्विच आफ बता रहा था।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

सूत्र यह भी बताते हैं कि रात की पाली में कुछ विभागों के कर्मचारी कारखाने में शराब का सेवन करते हैं इसी को लेकर लडाई झगडे का मामला बताया जा रहा है। सवाल यह खडा हो रहा है कि जब कारखाने के प्रवेश द्वारों पर सीआईएसएफ मुस्तैद है और विजीलेंस पूरी तरह काम कर रही है तो आखिर कारखाने के भीतर शराब और कबाब कैसे पहुंच रहा है यह गंभीर जांच का विषय है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...