10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी को लेकर ट्रस्ट की...

दादाजी धाम मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी को लेकर ट्रस्ट की हुई मीटिंग

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट की मीटिंग शारदीय नवरात्र के संबंध में हुई ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टीयों, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्यों ने बताया गया है कि में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 22 सितंबर दिन सोमवार को शारदीय नवरात्र आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मां दुर्गा जी को विशेष श्रंगार वस्त्रो,आभूषणों से श्रृंगार, मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।

माता रानी के समक्ष सैकड़ो भक्तों द्वारा अखंड दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे,आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर महाराजा अग्रसेन जी का भी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिससे वर्धमान सिटी, सिद्धार्थ लेक सिटी,पटेल नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे। आरती के पश्चात महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना, नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की पंडित जी द्वारा यजमान को विधि विधान से पूजन,अभिषेक, मंत्रों का जाप, दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा पाठ प्रतिदिन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी शिवरतन नामदेव अध्यक्ष, श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने दी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...