11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़घुमंतू समाज के कल्याण और उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध  है: राज्यमंत्री...

घुमंतू समाज के कल्याण और उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध  है: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— विदिशा में घुमंतु समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

Published on


भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि हमारा घुमंतु समुदाय समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा हुआ यह समाज कभी वांछित था और हमेशा से विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए इंतजार कर रहा था।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार इस समाज के कल्याण और उत्थान के लिए भरसक प्रयास कर रही है, इस समुदाय के लिए आने वाला भविष्य न केवल उज्जवल होगा, बल्कि यह समुदाय भी विकास के मुख्य धारा से जुड़ेगा।

यह बात उन्होंने विदिशा में घुमंतू समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कहीं।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंच से  विदिशा और गंजबासौदा में 20-20 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की  घोषणा की और 60% या उससे अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 10वीं 12वीं में विशेष प्रोत्साहन के तहत विशेष योजना बनाई जाएगी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक प्रतिवर्ष समस्या निवारण शिविर लगाकर घुमंतु समाज के लोगों के लिए दस्तावेज बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

कार्यक्रम में गोरेलाल बार्चे, मध्य क्षेत्र प्रमुख, विजय दीक्षित सह प्रांत कार्यवाह, खुमान सिंह रघुवंशी जिला संघचालक, बाबूलाल बंजारा, सुमन लोहापीटा घुमंतु समाज मातृशक्ति प्रमुख, मुकेश टंडन विधायक विदिशा, किशोर पाठक, लखन विश्वकर्मा, प्रांत प्रमुख, घुमंतु कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नीरज वशिष्ठ संचालक, घुमंतु विभाग सहित हजारों की संख्या में समाज की माताएं बहने मौजूद रहीं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...