11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा उत्सव के अंतर्गत “बात मेरे मन की” कार्यक्रम...

बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा उत्सव के अंतर्गत “बात मेरे मन की” कार्यक्रम का आयोजन

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे राजभाषा उत्सव- 2025 के अंतर्गत कर्मचारियों के परिजनों के लिए “बात मेरे मन की” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीएचईएल लेडीज क्लब हरिद्वार की संरक्षिका नंदन कुमारी तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता व लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में बीएचईएल कर्मचारियों की पत्नी एवं बच्चों ने कविता, कहानी एवं संस्मरण आदि के माध्यम से अपने मन की बात साझा की। समारोह को सम्बोधित करते हुए नंदन कुमारी ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में कार्य के साथ-साथ, परिवार की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल संस्थानिक दायित्वों को ही नहीं निभाते, बल्कि वे अपने परिवार की खुशियों, सपनों एवं भविष्य का भी निर्माण करते हैं।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की संकल्पना हिंदी के प्रति हमारे परिजनों के लगाव को ध्यान में रख कर की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के परिवारों की भागीदारी भी बेहद अहम होती है। सभी प्रतिभागियों को नंदन कुमारी तथा श्री संतोष कुमार गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़िए: योग अनुसंधान केन्द्र में शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का होगा आयोजन

इस अवसर पर वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार तथा उप प्रबंधक (राजभाषा) शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...