11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल न्यूज़योग अनुसंधान केन्द्र में शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का होगा आयोजन

योग अनुसंधान केन्द्र में शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का होगा आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

योग अनुसंधान केन्द्र कस्तूरबा चिकित्सालय हबीबगंज पर शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का आयोजन 22 से 30 सितंबर तक शाम 4.30 से 6.00 बजे और 1 अक्टूबर को हवन- पूर्णाहुति प्रातः 7.00 बजे होगा। योग में भक्ति साधना से शक्ति का जागरण कर शरीर को स्वस्थ रखने और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं।

नवरात्रि योग साधना में माता की विशेष कृपा उसके पुत्रों पर होती है जिससे आत्म-शुद्धि, आध्यात्मिक विकास और आंतरिक शक्ति की प्राप्ति होती है। नवरात्रि साधना के दौरान योगाभ्यास और ध्यान करने से मन, शरीर और आत्मा को प्रकृति के साथ मिलाने में मदद मिलती है, इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा करने का सही समय माना जाता है, व्यक्ति को अपने भीतर की दिव्य ऊर्जा से जुड़ने और आंतरिक बाधाओं पर विजय प्राप्त करने का अवसर मिलता है।


नवरात्रि में एक सामान्य मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सर्वमाङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।’ है, इस मंत्र के जाप करने से सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। नवार्ण मंत्र “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै” यह भी बहुत शक्तिशाली मंत्र है। बीज मंत्रों का जाप करने से देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।  

यह भी पढ़िए: बीएचईएल भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा पूजा का आयोजन

नौ देवियों के बीज मंत्र क्रमशः मां शैलपुत्री: ह्रीं शिवायै नमः, मां ब्रह्मचारिणी: ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः, मां चंद्रघंटा: ऐं श्रीं शक्तयै नमः, मां कूष्मांडा: ऐं ह्रीं देव्यै नमः, मां स्कंदमाता: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नमः, मां कात्यायनी: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः, मां कालरात्रि: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः, मां महागौरी: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नमः, मां सिद्धिदात्री: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नमः।
योग अनुसंधान केन्द्र के स्वामी अमृत बिन्दु जी प्रतिवर्ष नवरात्रि साधना शिविर का आयोजन कर योग साधकों को साधना करवाते हैं जिससे उनमें शक्ति का संचार होकर वे अपने जीवन के लक्ष्य के प्रति अग्रसर होकर स्वस्थ जीवनशैली का आनंद प्राप्त करते हैं।
यह जानकारी देवीशंकर कुन्हारा ने दी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...