12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeभोपालबीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

Published on

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से हल्दी-चावल के तिलक के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला नेटी और नलिनी मर्सकोले ने किया। शुरुआत सविता मरावी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने महिलाओं की एकता, शक्ति और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संस्था की अध्यक्ष भारती खुर्श्याम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और संगठित बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुजाता कुंजाम (पूर्व अध्यक्ष, गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन), डॉ. माया परस्ते (प्रधानाचार्य, शासकीय महाविद्यालय गुना), क्रांति गोंड (डीजीएम, कॉरपोरेट ऑफिस – विद्युत विभाग, भोपाल) और चंद्रा सरवटे (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग, आदिवासी कांग्रेस एवं प्रांतीय अध्यक्ष एएसएम भोपाल) उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और नेतृत्व पर अपने विचार रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मीना भलावी, लिखेश्वरी सिदार और पार्वती इड़पाची ने कविता पाठ प्रस्तुत किया, जबकि अंजुला ने गीत प्रस्तुत किया। पिंकी मरावी ने प्रेरणादायक भाषण दिया। आशा धुर्वे और मधु धुर्वे ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। पार्वती इड़पाची ने कविता और गीत के माध्यम से भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में भारती खुर्श्याम, उर्मिला नेटी, सविता मरावी, आशा धुर्वे, पिंकी मरावी, नलिनी मर्सकोले, रमा कोडापे, निशा ताराम, मधु धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में रमा कुड़ापे ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित मातृशक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम महिलाओं की एकता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Read Also :- राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...