8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। एम्स और जेपी अस्पताल के बाद अब हमीदिया अस्पताल में भी अत्याधुनिक ‘ह्यूमन मिल्क बैंक’ शुरू होने जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसके शुभारंभ के लिए 17 मार्च 2026 की टेंटेटिव तारीख तय की है। इस सुविधा के शुरू होते ही भोपाल मध्य भारत का इकलौता और देश का ऐसा चुनिंदा शहर बन जाएगा, जहाँ तीन सरकारी संस्थानों में ह्यूमन मिल्क बैंक उपलब्ध होंगे। अंतिम चरण में तैयारियां, -30 डिग्री पर सुरक्षित रहेगा दूध हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने बताया कि मिल्क बैंक के लिए सिविल वर्क और मशीनों की स्थापना का काम अंतिम चरण में है। इस बैंक में माताओं द्वारा दान किए गए दूध को -30 डिग्री सेल्सियस के विशेष डीप फ्रीजर में संग्रहित किया जाएगा।

यहाँ आधुनिक मेकेनाइज्ड ब्रेस्ट पम्प, स्टरलाइजेशन सिस्टम और स्टोरेज यूनिट जैसी सुविधाएं होंगी। एक बार में यहाँ 50 से 60 लीटर दूध सुरक्षित रखा जा सकेगा। किन शिशुओं के लिए होगा जीवनदायी? यह सुविधा उन बच्चों के लिए ‘जीवनदान’ साबित होगी: प्री-मेच्योर बेबी: समय से पहले जन्मे बच्चे जिन्हें तत्काल पोषण की जरूरत होती है। SNCU में भर्ती बच्चे: विशेष देखभाल इकाई में भर्ती नवजात। बीमार माताएं: ऐसी माताएं जो गंभीर बीमारी या आईसीयू में होने के कारण स्तनपान नहीं करा पा रही हैं। 10 हजार डिलीवरी का कड़ा मानक नियमों के अनुसार, ह्यूमन मिल्क बैंक हर अस्पताल में नहीं खोला जा सकता। यह केवल उन्हीं अस्पतालों में संभव है जहाँ सालाना 10,000 से अधिक डिलीवरी होती हैं। हमीदिया अस्पताल (सुलतानियां अस्पताल के शिफ्ट होने के बाद) इस मानक को पूरा करता है। यहाँ के स्टाफ को इस विशेष तकनीक और काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। नया कीर्तिमान: भोपाल बनेगा रोल मॉडल एनएचएम  के तहत 2018 में शुरू हुई यह योजना अब अपने पूर्ण स्वरूप में आ रही है। हमीदिया अस्पताल में मिल्क बैंक के साथ ही आईवीएफ  सेंटर शुरू करने की भी योजना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी क्षेत्र में मिल्क बैंकों के विस्तार से नवजात मृत्यु दर  को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का आगाज़: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने दिलाई सुरक्षा शपथ

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...