17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा...

बीएचईएल भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा पूजा का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल के टेक्निकल विंग, वाटिका सेन्‍टर एवं मसाला सेन्‍टर में विश्‍वकर्मा पूजा का आयोजन धूम-धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल उपस्थित थे। इस अवसर पर गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक, राजेश अग्रवाल, महाप्रबंधक, प्रशांत पाठक, अपर महाप्रबंधक,प्रीति गुप्‍ता, अमोल दुबे एवं भेल लेडीज क्‍लब की सभी पदाधिकारी और सदस्‍याएं उपस्थित थीं।

अपने संबोधन में श्री उपाध्‍याय ने कहा कि बीएचईएल प्रगति के पथ पर अग्रसर है। टेक्निकल विंग के सभी कर्मचारियों को श्रेष्‍ठ क्‍वालिटी के साथ अपना कार्य करना होगा। श्री उपाध्‍याय ने टेक्निकल विंग के विभिन्‍न विभागों के कार्यों जैसे क्‍वाईल इन्‍सूलेशन, आईविटी एवं प्राईमरी ट्यूब को देखकर वहां उपस्थित कर्मचारियों और बीएचईएल के अधिकारियों से विभिन्‍न कार्य प्रणाली पर चर्चा कर अपने सुझाव भी दिए।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

इस दौरान लेडीज क्‍लब की अध्‍यक्षा रोजी उपाध्‍याय ने भी कर्मचारियों और बीएचईएल के अधिकारियों से चर्चा कर उन्‍हें अपने विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा सभी का आभार व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर क्‍लब की उपाध्‍यक्ष अनूजा मजूमदार, सचिव मनीषा शर्मा और कोषाध्‍यक्ष शीतल जुनेजा ने अतिथियों का पुष्‍प गुच्‍छ से स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन टेक्निकल विंग के प्रबंधक संजय श्रीवास ने किया।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...