11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़शिविर छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा...

शिविर छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम—संतोष गुप्ता— बीएचईएल हरिद्वार में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर का आयोजन

Published on

भेल हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, उपनगरी के सेक्टर-1 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरुप तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. शारदा स्वरुप ने कहा कि छात्राओं का अच्छा स्वास्थ्य, उनके उज्जवल भविष्य का आधार है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मूल उद्देश्य यह है कि हमारी बेटियां स्वस्थ रहें और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें। संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बीएचईएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में पोषण वितरण के साथ– साथ, लगभग 100 छात्राओं की आंखों एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रकाश शर्मा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...