29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़विजयादशमी: भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर सत्‍य...

विजयादशमी: भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक— उपाध्याय— बीएचईएल भोपाल दशहरा मैदान में ईडी ने किया संबोधित दी बंधाई

Published on

भेल भोपाल।

“विजयादशमी का पर्व भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है और हमें हर हाल में सत्‍य और धर्म के पथ पर चलते रहना है”, यह उदगार व्‍यक्‍त करते हुए कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल ने दशहरा मैदान में उपस्थित जन समूह को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि रोजी उपाध्‍याय, अध्‍यक्षा, बीएचईएल, लेडीज क्‍लब, दशहरा समिति के संरक्षक टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सभी महाप्रबंधकगण, बीएचईएल दशहरा महोत्‍सव समिति के अध्‍यक्ष प्रशांत पाठक, अपर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन), सचिव समीर पॉल, वरि. उप महाप्रबंधक (ईएमटी एवं टीसीएल), विभिन्‍न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी एवं उद्योगनगरी के रहवासी उपस्थित थे।

श्री उपाध्‍याय ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बीएचईएल भोपाल में सभी आयोजन पारंपरिक उत्‍साह और सौहार्द्र के साथ बनाया जाता है और दशहरा का आयोजन पूरे शहर में एक प्रतिष्ठित आयोजन है । उन्‍होंने कहा कि हमारी संस्कृति इस बात का साक्ष्‍य है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है । ‘सत्यमेव जयते’ आदिकाल से हमारी संस्कृति का मूल मंत्र रहा है और आज भी भारत वर्ष पूरी दुनिया में “सत्यमेव जयते” का जीता जागता प्रतीक है। माँ दुर्गा ने भय, अंधकार, अहंकार का नाश किया और महिषासुर समेत सभी दैत्यों को सद्गति प्रदान की।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल झांसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन

महिषासुर मर्दिनी हमें यह संदेश देती है कि संकट, परेशानी और अधर्म कभी धर्म, साहस और कर्तव्य का सामना नहीं कर सकते। इस वित्‍त वर्ष में हम आधे से अधिक सफ़र पूरा कर चुके हैं। उन्‍होंने सभी से आहवान किया कि हम पूर्ण परिश्रम के साथ सुरक्षात्‍मक उपायों को अपनाते हुए लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए समर्पित हो जाएं। अंत में उन्‍होंने सभी को विजयादशमी और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से कार्य करें और धर्म के पथ पर चलते हुए हमेशा सत्‍य का साथ दें।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...