14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन

बीएचईएल झांसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन

Published on

भेल झांसी।

02 अक्टूबर को सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी बीएचईएल-झाँसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भेल कारखाने के मुख्य द्वार पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर इकाई प्रमुख रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी ने माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये, साथ ही उपस्थित भेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सिद्दीक़ी, महाप्रबंधकगण, विभागों के प्रमुख, वरि. अधिकारी, श्रमिक संगठनों, एसोशिएशनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं स्थानीय स्कूलों के अध्यापकगण और छात्रों ने गाँधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इकाई प्रमुख श्री सिद्दीक़ी एवं उपस्थित सभी गणमान्यों ने 02 अक्टूबर को जन्मे गाँधी वादी विचारधारा के अनुयायी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की । कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति के सचिव डॉ. मो,. आफताब आलम ने राष्ट्रपिता की जीवनी, उनके आदर्श एवम सिद्धांतो को अपनी कार्य प्रणाली में उतारने के महत्व पर व्याख्यान दिया तथा स्वच्छता अभियान के विषय में कार्यक्रम की रूप रेखा बताई।

यह भी पढ़िए: भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सिद्दीक़ी ने बापू के जीवन और उनके सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। साथ ही मुख्य अतिथि ने शास्त्री जी के जीवन एवं उनके अभूतपूर्व योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती सिद्दीक़ी द्वारा पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...