12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल अतिथि गृह शिवालिक अतिथि गृह में नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण

बीएचईएल अतिथि गृह शिवालिक अतिथि गृह में नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण

Published on

भेल हरिद्वार ।

बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर-3 स्थित शिवालिक अतिथि गृह में, फव्वारे के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । इस फव्वारे में एलईडी लाइट्स के साथ, भगवान शिव की संगमरमर निर्मित बेहद सुंदर प्रतिमा भी लगाई गई है । साथ ही नवीनीकरण के पूरे कार्य में नगर प्रशासन विभाग द्वारा, स्थानीय संसाधनों एवं तकनीक का प्रयोग किया गया है ।

बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने, इस नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  रंजन कुमार ने कहा कि यह फव्वारा न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि विकास, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति हमारे संस्थान की जिम्मेदारी का भी परिचायक है । उन्होंने कहा कि बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए इस फव्वारे का उद्घाटन करते हुए, मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है ।  रंजन ने बताया कि यह फव्वारा हमारी बीएचईएल उपनगरी में सद्भाव, सकारात्मकता और सामूहिक ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक है ।

यह भी पढ़िए: भोपाल में कचरे को लेकर विवाद: नगर निगम कर्मियों ने की मारपीट

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि फव्वारे के नवीनीकरण से शिवालिक अतिथि गृह की सुंदरता में काफी बढ़ोत्तरी हुई है । नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि पूर्व की भांति भविष्य में भी बीएचईएल उपनगरी में इस प्रकार के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...