22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को खावड़ा और नागपुर में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला

बीएचईएल को खावड़ा और नागपुर में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला

Published on

हरिद्वार।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी में, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के प्रोजेक्ट एसपीवी कंपनी की ओर से प्रतिस्पर्धी बोली में खावड़ा KPS2 (गुजरात) और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच + 800kV, 6000 MW HVDC लिंक की स्थापना के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। बीएचईएल को गुजरात के खावड़ा क्षेत्र में संभावित नवीकरणीय ऊर्जा ज़ोन से बिजली की निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़ी राष्ट्रीय महत्व की इस प्रतिष्ठित परियोजना के निर्माण में शामिल होने पर गर्व है।

इस एचवीडीसी लिंक के 2029 तक स्थापित होने की उम्मीद है, जो 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से 500 गीगावॉट बिजली प्राप्त करने के राष्ट्रीय मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह परियोजना भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के प्रति बीएचईएल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस परियोजना के लिए, अन्य उपकरणों और प्रणालियों के अतिरिक्त, बीएचईएल अपनी भोपाल इकाई से कनवर्टर ट्रांसफार्मरों, शंट रिएक्टरों, फिल्टर बैंक कैपेसिटरों, एमवी स्विचगियरों और इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफार्मरों और बेंगलुरु में अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन इकाई से थाइरिस्टर वाल्वों की आपूर्ति करेगा। इन वाल्वों का उपयोग खावड़ा में एसी पावर को डीसी पावर में परिवर्तित करने के लिए किया जाएगा ताकि इसे 1200 किमी से अधिक की एचवीडीसी ट्रांसमिशन लाइन पर प्रेषित किया जा सके और फिर इसे 6GW बिजली के निष्कर्षण के लिए नागपुर छोर पर वापस एसी में परिवर्तित किया जा सके।

इनके अतिरिक्त, बीएचईएल का ट्रांसमिशन बिजनेस ग्रुप, परियोजना के नागपुर टर्मिनल पर मेगा आकार की 765/400 केवी बिजली निकासी प्रणाली का डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना करेगा। विशेष रूप से, बीएचईएल भारत की प्रमुख एचवीडीसी परियोजनाओं के माध्यम से शुरुआत से ही भारतीय ग्रिड में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने में जुड़ा हुआ है। बीएचईएल कई राष्ट्रीय एचवीडीसी लिंक जैसे रिहंद-दादरी, चंद्रपुर-पद्घे, बलिया-भिवाड़ी, उत्तर पूर्व-आगरा और रायगढ़-पुगलुर एचवीडीसी लिंक के सफल निष्पादन में शामिल रहा है, और कंपनी ने 800kV एचवीडीसी उत्पादों के लिए विनिर्माण सुविधाएं स्थापित की हैं। बीएचईएल, भारत में ट्रांसमिशन सेगमेंट में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है, तथा ईएचवी सबस्टेशन, स्विचयार्ड, एचवीडीसी कन्वर्टर स्टेशन और पावर सिस्टम स्टडीज द्वारा समर्थित FACTS समाधानों के लिए अवधारणा से कमीशनिंग तक टर्नकी आधार पर परियोजनाओं का निष्पादन करता है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...