8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू को भूल गया भेल भोपाल

पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू को भूल गया भेल भोपाल

Published on

भेल, भोपाल।

महारत्न कंपनी बीएचईएल ने आज नया कारनामा कर डाला। भेल भोपाल के स्थापना दिवस 6 नवंबर को संकल्प दिवस के रूप् में विगत कई वर्षों से धूमधाम से मनाया जाता रहा है। जनचर्चा का विषय यूं भी रहा हैं कि इसी दिन 6 नवंबर को भारत के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू ने पहला सार्वजनिक उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद ही देश में अन्य 14 यूनिटों की स्थापना की गई थी। आज भी भेल भोपाल को मदर यूनिट के नाम से जाना जाता है। लेकिन दुर्भाग्य देखिए आज ही के दिन यह देश की महारत्न कंपनी अपने जनक को भूल गई।

भेल भोपाल के तेज तर्रार मुखिया के सलाहकार भी यह बताना भूल गए कि आज भेल स्थापना का दिवस है। कारखाने के गलियारों में और यूनियन के कार्यालयों में आज यह चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि बीएचईएल कारखाने की नीव देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी ने सन 1956 में भोपाल में रखी थी।वही 6 नवंबर 1960 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने भोपाल में बीएचईएल के पहले कारखाने जिसे मदर प्लांट के नाम से भी जाना जाता है को देश को समर्पित किया था।

बीएचईएल कारखाने की जब नीव रखी गई थी तब देश में मात्र 1700 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था आज देश के हर तीसरे घर में भेल के उपकरणों द्वारा बनी बिजली जल रही है। साथियों बीएचईएल भोपाल भारत देश का पहला ऐसा कारखाना है जिसने देश ही नही बल्कि विदेश के लगभग 80 देशो में भी बिजली बनाने से संबंधित उपकरणों का निर्यात किया एवं इस कारखाने ने देश की अर्थव्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जिस कारण इसे देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़खम्ब भी कहा जाता है।बीएचईएल रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भारत का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम है । यह ऊर्जा, उद्योग, और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में काम करता है ।बीएचईएल कारखाना पब्लिक सेक्टर के कारखानो का पैराडाइज है।

हेम्टू इंटक ने नेहरू जी को याद कर मनाया संकल्प दिवस
भोपाल। बुधवार को बीएचईएल कारखाने को देश को समर्पित करने के उपलक्ष्य पर हेम्टू इंटक ने इस अवसर पर जुबली गेट के पास कारखाने के अंदर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया एवं पंडित जी की उपलब्धियां लोगों को बताते हुए कहा की भेल भोपाल का कर्मचारी नेहरू जी के बनाये उद्योग को और उचाईयो पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील है।कारखाने की उन्नति से ही नए रोजगार का सृजन एवं कर्मचारियों के आर्थिक हितो की रक्षा की जा सकेगी। इस अवसर पर हेम्टू इंटक के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व मे नेहरू जी को याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर उपस्थित यूथ इंटक अध्यक्ष श्री मिथलेश तिवारी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलिंगम जी,मीडिया प्रभारी सी आर नामदेव जी, प्रदीप मालवीय जी,फजल खान जी, रामजीत जी, नीरज विश्वकर्मा जी,अजीत गोंड जी, अजय राठिया जी, रामभुवन जी,राजदीप जी,रंजीत चंद्रावत जी,मदन मोहन पांडे जी,तरुणेंद्र जी,विजय मिश्रा दीपक तिवारी, जी बाग जी, इक़बाल खान , सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...