— भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कर्मचारियों का किया स्वागत
भेल भोपाल।
बीएचईएल भोपाल यूनिट के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में ईडी एसएम रामनाथन ने श्रीमती मिनी नायडू, अपर महाप्रबंधक (एचटीई), एचएस प्रजापति, उप प्रबंधक एवं 04 पर्यवेक्षक कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) भी उपस्थित थे।
इधर भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन भेल के अध्यक्ष महेश मालवीय ने भेल के गेट नंबर—1,6 व 5 पर रिटायर्ड कर्मचारियों का फूल—माला से स्वागत किया। इस मौके पर बडी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
