16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल भोपाल ने जीता हिंदुस्तान टाइम्स-टेकसर्कल बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड

भेल भोपाल ने जीता हिंदुस्तान टाइम्स-टेकसर्कल बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने “डिजिटल निष्पादन में उत्कृष्टता” की श्रेणी में प्रतिष्ठित हिंदुस्तान टाइम्स-टेकसर्कल बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2023 जीता है। यह पुरस्कार 13 अक्टूबर 2023 को जयपुर में आयोजित पुरस्कार समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा दिया गया।

बीएचईएल इकाई में, श्री राजीव सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, भेल भोपाल ने श्री विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (फेब्रिकेशन, थर्मल और डीटीजी) की गरिमामयी उपस्थिति में श्री एन पी सनोडिया, अपर महाप्रबंधक(आईटी), श्री विवेक पाठक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक(आईटी), और श्री महेश शर्मा, प्रबंधक(आईटी) को 18 अक्टूबर 2023 को पुरस्कार प्रदान किया।

हिंदुस्तान टाइम्स-टेकसर्कल बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड्स 2023, संगठनात्मक विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बिजनेस और टेक्नोलॉजी ट्रेलब्लेज़र को सम्मानित करता है। वे उन उद्यमों को दिए जाते हैं जिन्होंने डिजिटल निष्पादन, प्रतिस्पर्धी बढ़त, डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण, अच्छा व्यवसाय और राजस्व सृजन सहित प्रमुख क्षेत्रों में कौशल का प्रदर्शन किया है। विजेताओं को महत्वपूर्ण श्रेणियों और उनके संबंधित उप-स्तंभों में उनके असाधारण प्रदर्शन के आधार पर, प्रख्यात जूरी द्वारा सावधानीपूर्वक चयन किया गया ।

इस पुरस्कार श्रेणी में भारत भर के प्रतिष्ठित संगठनों, उद्योग के पेशेवरों और स्टार्ट-अप से 400 से अधिक परिवर्तन पहल प्राप्त हुए, जिनमें 800 से अधिक बिज़नेस लीडर्स शामिल थे। बीएचईएल भोपाल के नामांकन का मूल्यांकन अनुभवी, योग्य और सूचना प्रौद्योगिकी जगत के पेशेवरों की एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया गया था, जिसने बड़ी संख्या में प्रविष्टियों और नामांकन के बीच इसे “डिजिटल निष्पादन में उत्कृष्टता” की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया और अवार्ड देकर सम्मानित किया |

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...