भोपाल
बीएचईएल भोपाल का कारखाना 06 नवंबर 1960 को हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। प्रतिवर्ष 06 नवंबर को भोपाल इकाई में ‘समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। समर्पण दिवस के इस अवसर पर प्रशासनिक भवन, तृतीय तल में कार्यपालक निदेशक, राजीव सिंह ने सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओगण को ‘समर्पण शपथ दिलवाई । कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर इकाई के ब्लॉकों में सभी विभागाध्यक्षों ने भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यस्थल पर बीएचईएल के विजन, मिशन तथा मूल्यों कि प्राप्ति हेतु समर्पण भावना से कार्य करने के लिए ‘समर्पण शपथ दिलवाई। कारखाने में स्ठित उत्पादन समूह जैसे की थर्मल, फीडर्स समूह, ट्रान्सफार्मर, टीपीटीएन, डबल्यूटीएम, ईएम, स्विच गियर , फेब्रिकेशन समूह तथा गुणता, वित्त, मानव संसाधन एवं उद्योगनगरी में स्ठित विभिन्न कार्यालय एवं कस्तूरबा चिकित्सालय में कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई ।
