5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभेल न्यूज़एवरेस्ट शिखर पर भेल सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर गीता समोटा ने रचा इतिहास

एवरेस्ट शिखर पर भेल सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर गीता समोटा ने रचा इतिहास

Published on

भेल भोपाल।

केऔसुब इकाई भेल भोपाल के वरिष्ठ कमांडेंट शिवरतन सिंह मीना ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गीता समोटा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली सीआईएसएफ कर्मी बन गई हैं। जिसकी ऊंचाई 8849 मीटर है। यह उपलब्धि उनके सात शिखर चढ़ने के सपने की परणति है। जो 2019 में तब सामने आया था जब वह उत्तराखंड में माउंट सातोपंत पर चढ़ने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की पहली महिला बन गई।

औली में आईटीबीपी के पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गीता ने उसी वर्ष नेपाल में माउंट लो-बुचे पर चढ़ाई की। 2021 से 2022 की शुरुवात के बीच 06 महीने और 27 दिनों की अवधि में ऑस्ट्रेलिया में माउंट कॉजस्कीजस्को (2228 मीटर) ,रूस में माउंट एलब्रुश (5642 मीटर), तंजानिया में माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) और अर्जेंटीना में माउंट एकानकागुआ(6961 मीटर) शामिल थे।

गीता एक साधारण परिवार से आती है। वह राजस्थान के सीकर जिले के चक गांव में 04 बहनों के साथ पलीबढ़ी है। बड़े होते हुए वह लड़कों की उपलब्धियों के बारे में बहुत कुछ जानती थी, लेकिन लड़कियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने वाली कहानियों में एक खाली पन महसूस करती थी। एक ऐसा अवलोकन जिसने उनके अंदर अपनी पहचान बनाने के लिए एक शांत दृढ़ संकल्प को प्रज्ज्वलित किया ।
इसी दृढ़ संकल्प के साथ 19 मई 2025 को गीता ने अपने पर्वतारोहण करियर की सबसे महत्वाकांक्षी चुनौती को सफलता पूर्वक पूरा किया । माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की जो साहस अटूट प्रतिबद्धता और गहन राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण मिशन था। इस अवसर पर केऔसुब इकाई भेल भोपाल के वरिष्ठ कमांडेंट शिवरतन सिंह मीना के साथ साथ सभी इकाई सदस्यों ने इंस्पेक्टर गीता समोटा को बढ़ाई प्रेषित की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...