22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने राजभाषा हिन्दी पखवाड़े का समापन

बीएचईएल ने राजभाषा हिन्दी पखवाड़े का समापन

Published on

भोपाल

बीएचईएल में गुणता आश्वासन स्थापना नौसेना कार्यालय भोपाल रक्षा मंत्रालय के परिसर में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा, 2023 का समापन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक बीएचईएल एवं स्थापना प्रमुख के रूप में ओम प्रकाश शर्मा कप्तान भारतीय नौसेना मौजूद थे । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक, दीपक अस्थाना, डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ एवं विनोदानंद झा, अपर महाप्रबंधक भी मौजूद थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया । अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि हिंदी न सिर्फ हमारी मातृभाषा है, बल्कि भारतीय संस्कृति का परिचायक भी है । उन्होंने उपस्थित लोगों से यह भी कहा कि वे हिंदी में कार्य करें, क्योंकि इस भाषा के माध्यम से वे अपनी भावनाएं सही रूप से व्यक्त कर सकते हैं । भारतीय नौसेना के कार्यालय द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार एवं कार्यान्वयन के प्रयासों की उन्होंने सराहना की और पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें हिंदी प्रचार प्रसार को एक मिशन के रूप में अपनाने का अनुरोध किया ।

ओम प्रकाश शर्मा, कप्तान, भारतीय नौसेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा गुणता आश्वासन स्थापना , नौसेना कार्यालय, रक्षा मंत्रालय द्वारा हिंदी प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि नौसेना में भर्ती होने के बाद देश के विभिन्न भागों के सभी अधिकारी और जवान सिर्फ एक ही जुबान बोलते हैं, वह है हिंदी । उन्होंने हिंदी को अत्यंत सामर्थ्यवान भाषा बताते हुए ज्ञान विज्ञान तकनीकी में उसके वर्चस्व पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में श्री चन्द्रा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी में कार्य करने में कहीं कोई असुविधा नहीं है । जरूरत इस बात की है कि हम एक बार यह ठान लें कि अपना कार्य हिंदी में करेंगे । पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, बात मेरे मन की, चित्र विचार मंथन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें विभाग के सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की । इस अवसर पर मनोज मिश्रा, हिंदी अधिकारी नौसेना ने हिंदी प्रयोग संबंधी प्रस्तुतीकरण तथा कार्यक्रम का संचालन किया ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...