भोपाल
भेल विक्रम स्कूल पिपलानी में शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र राजीव सिंह ईडी बनने के बाद पहली बार पहुंचे । उनके साथ माता – पिता और पत्नी श्रीमती शशि सिंह (अध्यक्ष भेल लेडीज क्लब ) भी थी। स्कूल में उनका स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया गया। राजीव सिंह 1982 के बैच के विक्रम स्कूल के पूर्व छात्र हैं। अपने स्कूल पहुंचकर वह भाव विभोर हो गए जब वहां उन्होंने अपने शिक्षकों को देखा, उन्होंने सभी शिक्षकों का सम्मान किया।
बच्चों ने नृत्य के साथ एक लघु नाटिका की प्रस्तुत की जिसमें उनके छात्र जीवन के साथ उनके व्यक्तित्व और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया। इस अवसर पर भेल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष जीपी बघेल एवं उपाध्यक्ष टीयू सिंह, आरबी सिंह एडमिनिस्ट्रेटर एवं भेल शिक्षा मंडल के प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक व छात्र मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नरेंद्र कौर विरदी ने आभार व्यक्त किया ।
