भोपाल
विविध कला विकास समिति पिपलानी में रामलीला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के लिये पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक मानव संसाधन अविनाश चंद्रा, अध्यक्ष रामलीला समिति तथा श्रीमती मनिता चंद्रा , श्याम सुंदर फाउंडर मेंबर ने सभी कलाकारों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। श्री चंद्रा ने अपने उदबोधन में कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहयोग, समन्वय, समर्पण ही किसी भी कार्यक्रम के आधार है। कार्यक्रम में विकास तिवारी ,वीएस चाहर,कैलाश शर्मा, सुरेश सोनपुरे,दीपक शर्मा, वीएन दसोरे, पीसी राठौर, रवि धीनान , एपी सिंह, एमके सेन,राहुल सिंह आदि मौजूद थे । अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
