– मप्र के बंधौरा में सुपरक्रिटिकल 1600 मेगावाट बिजली परियोजना पर होगा काम
भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को सोमवार को अदानी पॉवर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड (जिसे पहले एस्सार पॉवर एमपी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इसकी घोषणा की है।
इस ऑर्डर में मध्य प्रदेश के बंधौरा में सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित 2&800 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर जैसे उपकरणों की आपूर्ति और निर्माण और कमीशनिंग का काम शामिल है। बॉयलर और टर्बाइन जेनरेटर का निर्माण क्रमश: बीएचईएल के त्रिची और हरिद्वार यूनिट में किया जाएगा।
उपकरणों की आपूर्ति 31 महीने में पूरी होनी है जबकि बंधुरा में बिजली परियोजना 35 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। जुलाई में बीएचईएल ने 1,320 मेगावाट मैत्री की 660 मेगावाट यूनिट-2 के सफल सिंक्रोनाइजेशन के साथ एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ था।
