8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल को मिले 7000 करोड़ के आर्डर

भेल को मिले 7000 करोड़ के आर्डर

Published on

हरिद्वार।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए दो ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों का कुल मूल्य 7000 करोड़ रुपए से अधिक है। पहला ऑर्डर छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िले में स्थापित किए जा रहे 2×800 मेगावाट रायपुर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए अडानी पावर लिमिटेड से प्राप्त हुआ है। दूसरा ऑर्डर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थापित किए जा रहे 2×800 मेगावाट मिर्ज़ापुर सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए एमटीईयूपीपीएल (अडानी पावर लिमिटेड की एक सहायक कंपनी) से प्राप्त हुआ है।

दोनों परियोजनाओं में बीएचईएल का कार्यक्षेत्र मुख्य संयंत्र उपकरण और संबंधित सहायक उपकरणों के विनिर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ इरेक्शन एवं कमीशनिंग का पर्यवेक्षण करना है। परियोजनाओं के लिए प्रमुख उपकरण जैसे स्टीम जनरेटर, स्टीम टरबाइन और जनरेटर का विनिर्माण कंपनी के त्रिची और हरिद्वार इकाइयों में किया जाएगा। बीएचईएल अपने अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश में स्थापित 1,68,000+ मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट के अपने विशाल पोर्टफोलियो के साथ बीएचईएल भारत का अग्रणी विद्युत उपकरण निर्माता है। गौरतलब है कि देश में अब तक बीएचईएल को सुपरक्रिटिकल स्टीम जेनरेटर के 73 सेट और सुपरक्रिटिकल टर्बाइन जेनरेटर के 68 सेट के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...