11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल विश्व की उन कम्पनियों में से एक है जिसके पास सभी...

बीएचईएल विश्व की उन कम्पनियों में से एक है जिसके पास सभी तरह के विद्युत उपकरण बनाने की क्षमता है—रामनाथान

Published on

— भेल दिवस पर हाईड्रो लैब परिसर में हुआ कार्यक्रम

भेल भोपाल।

बीएचईएल विश्व की उन गिनी-चुनी कम्पनियों में से एक है जिसके पास सभी तरह के विद्युत उपकरणों के निर्माण की क्षमता है। बीएचईएल ने बाजार की जरूरतों के अनुसार समस्‍त चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए अपने आपको स्‍थापित किया है। भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने हाइड्रो लेब परिसर में बीएचईएल दिवस के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह उदगार व्‍यक्‍त किए।

श्री रामनाथन ने बीएचईएल ध्‍वज फहराने के उपरांत सभी कर्मचारियों को बीएचईएल दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई कि बीएचईएल सभी पणधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपस में एक-दूसरे के प्रति विश्‍वास और सम्‍मान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने अपने उदबोधन में कहा कि कॉर्पोरेशन स्‍तर पर बीएचईएल की उपलब्धियों में बीएचईएल, भोपाल का सर्वदा महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। इसका श्रेय टीम भोपाल और उत्‍कृष्‍ट कार्यशैली को जाता है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि उत्‍पादों की बेहतर गुणवत्‍ता एवं ग्राहकों को सबसे महत्‍वपूर्ण स्‍थान देते हुए हम निर्धारित लक्ष्‍य को प्राप्‍त करते हुए कामयाबी हासिल करेंगे। सफलता प्राप्ति के लिए हमें मिलजुल कर अपना कार्य ठीक समय से पूरा करना होगा। आज बीएचईएल दिवस के इस पावन अवसर पर यह प्रण करें कि अपना कार्य पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ करेंगे तथा ऐसे त्रुटिरहित उत्पादों का निर्माण करेंगे जो गुणता की दृष्टि से श्रेष्ठ हों। बीएचईएल की सबसे बड़ी ताकत इसके कर्मचारी हैं जिन्होंने इस कम्पनी को निरंतर सफल बनाए रखा है। यहां के कर्मचारियों का कार्य कौशल, समर्पण और प्रतिबद्धता पूरे उद्योग जगत में एक उदाहरण है।

इसके पूर्व बीके सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कारपोरेट कार्यालय, बीएचईएल का भेल दिवस एवं नववर्ष संदेश वाचन किया । कार्यक्रम पश्‍चात कार्यपालक निदेशक ने विभिन्‍न ब्‍लॉकों, कार्यालयों, नगर प्रशासन एवं कस्‍तूरबा अस्‍पताल में कर्मचारियों एवं चिकित्‍सकों से मुलाकात की और उन्‍हें तथा उनके परिवार के सदस्‍यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अपर महाप्रबंधक विनोदानंद झा ने किया। इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.), हरीश कुमार साहू, कमाण्‍डेण्‍ट, सीआईएसएफ, महाप्रबंधकगण, डीआरओ, विभिन्‍न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि और भारी संख्‍या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...