भोपाल
भेल कारखाने में जब भी कोई नया मुखिया आया तो उसने टारगेट पाने के लिए कर्मचारियों की नाक में नके ल डालने की कोशिश की जो कर्मचारी कार्यस्थल पर काम न कर गलत तरीके से बाहर घूमते है उनकी नाक में नकेल डालने के लिए मानव संसाधन विभाग ने बुधवार को एक परिपत्र जारी कर कारखाने में आने-जाने के लिए बायोमेट्रिक मशीन में कार्ड के माध्यम से आमद दर्ज कराने को कहा है। कार्यावधि के दौरान किसी कर्मचारी के बाहर जाने के लिए द्वारों पर लगी बायोमेट्रिक मशीन पर निर्गम दर्ज करना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त दोपहर 12.20 बजे दोपहर 3.20 बजे एवं रात्रि 8.20 बजे के बाद कारखाना परिसर से बाहर जाते समय द्वारों पर निर्गम दर्ज करना अनिवार्य है। परिपत्र में यह भी कहा है कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अपने चारों पंच करें और कार्यस्थल पर उपलब्ध रहे। कार्यस्थल पर उपलब्धता हमारे उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों से कारखाने में अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की है।
