13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक

भेल चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक

Published on

भोपाल।

भेल में नव निर्वाचित चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को कस्तूरबा अस्पताल के न्यूरो कॉन्फ्रेंस हॉल प्रथम तल पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक आरएफ सिद्दकी ने की साथ ही प्रबंधन प्रतिनिधि सदस्य के रूप में महाप्रबंधक वित्त एस श्रीनिवास, चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉक्टर श्रीमती अल्पना तिवारी ,प्रमुख एमईडी डॉक्टर श्रीमती पोमिला सचदेवा, अपर महाप्रबंधक ए औरंगाबादकर, अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने, प्रमुख- सर्जरी डॉक्टर गिरीश एन प्रताप, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्रीमती सुरेखा बंछोर ,वरिष्ठ उप प्रबंधक सुरेश मरकाम,विशेषज्ञ पीडियाट्रिक डॉक्टर तरुण कुमार सोनी, अभियंता- सीता राम साह तथा कर्मचारी प्रतिनिधि सदस्य प्रतिनिधि यूनियन चेतन कुमार साहू, गोपाल कृष्ण गुप्ता, रणधीर सिंह अरोरा, रमेश कुमार पटेल, योगेश जाटव व आशीष , रमेश चंद्र कुराडिया ,अल्ताफ अंसारी मौजूद थे ।

कस्तूरबा अस्पताल की वेबसाइट को अपडेट करने ,स्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति, पैथोलॉजी में बायोकेमिस्ट्री मशीन को दुरूस्त, अपोलो सेज हॉस्पिटल को कस्तूरबा हॉस्पिटल में इंपैनल्ड , पैथोलॉजी में उच्च गुणवत्ता की व्यवस्था , तकनीक की जांच मशीनें लगाई जाए व जांच में इस्तेमाल होने वाले रॉ मैटेरियल्स की भी गुणवत्ता जांचने के संबंध में यूनियनों ने अपने-अपने सुझाव दिये ।

ऐबु ने प्रबंधन को सौपा ज्ञापन
भोपाल। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन ने शनिवार को इम्प्लाइज पेंशन स्कीम – 95 के संबंध में बीएचईएल प्रबंधन को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 4 नवंबर 2022 को यह निर्णय दिया है कि एक्सम्टेड ट्रस्ट को भी हायर पेंशन का लाभ दिया जाय जिसकी प्रक्रिया चार माह में पूर्ण की जाये। इस आदेश के अनुपालन में बीएचईएल कार्पोरेट कार्यालय ने 2 फरवरी 2023 को परिपत्र जारी कर कर्मचारियों से संयुक्त विकल्प हेतु आवेदन आमंत्रित किया है जिसकी अंतिम तिथि 10 फरवरी 23 रखी गई है। यूनियन के महासचिव राम नारायण गिरी कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कर्मचारियों के मध्य ईपीएस-95 के विस्तृत निर्णय को लेकर बहुत सी शंकाये व्याप्त है और गणना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाई जाये। इसको लेकर एबु यूनियन ने यूनियन कार्यालय में 9 फरवरी को शाम 3 बजे से विशेषज्ञों को आमंत्रित कर ईपीएस-95 विषयक कार्यशाला का आयोजन किया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...