3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था की साधारण त्रिवार्षिक सभा

भेल सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था की साधारण त्रिवार्षिक सभा

Published on

भेल भोपाल।

भेल सगा सग्गुम आदिम सामाजिक संस्था भोपाल मप्र (इंडिया) का साधारण त्रिवार्षिक सभा का आयोजन भेल क्षेत्र के बरखेड़ा में स्थित अंबेडकर भवन में किया गया, जिसमें संस्था के नियमावली के अनुसार समस्त कार्यों पर चर्चा व आगामी क्रियाकलापों की के बारे में विधिवत संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया। सभा का संचालन संस्था सचिव ने किया वहीं विगत वर्षों के संस्था के नियमावली अनुसार हुए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन सभी के समक्ष रखा गया है।

उपस्थित संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य, साधारण सदस्य व संयोजन समितियों के पदाधिकारीगणों की उपस्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी के निर्देश व संरक्षण में प्रबंध कार्यकारिणी का विधिवत निर्वाचन किया गया जिसमें अध्यक्ष- ति. अजीत सिंह तेकाम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- ति .महासिंह धुर्वे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- ति. डुमारी सिंह धुर्वे, सचिव- ति. फूलसिंह मरावी, सहसचिव- ति. द्रुपसिंह उइके, कोषाध्यक्ष- ति. राजीव कुमार कुड़ा, सदस्य क्रमशः ति.सम्मल सिंह मरकाम, ति. तेन सिंह आर्मो,ति. ईश्वरी मर्सकोले,ति.बीरबल धुर्वे, प्रबंधकार्यकारिणी निर्वाचन पदाधिकारी ति.डी.एस. उइके की कार्यकुशलता व निर्देशन से विधिवत संस्था पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

जिला मण्डला से कुडोपानी- संयोजन समिति व गढ़ भोपाल जिला संयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष तिरु. जगदीश मसराम और सचिव तिरु.राजकुमार इड़पाची वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.एचएल तेकाम कनिष्ठ उपाध्यक्ष तिरु.दुर्गसिंह मरावी सह-सचिव विनोद उइके कोषाध्यक्ष तिरु. हेमसिंह उइके एंव सदस्य यशवंत कुरवेती बीएल.वयाम, रामप्रसाद उइके, राजेश आर्मो निर्वाचित हुए निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से सभी पदाधिकारीगणों को शपथ ग्रहण कराया गया कि गोंड समुदाय के रीति-रिवाज संस्कृति, साहित्यिक, दार्शनिक, वैधानिक, धार्मिक पहचान, भाषिक, ऐतिहासिक तथ्यों के संरक्षण व आर्थिक पहलुओं की सुदृढ़ता, संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता ली गई।

सभा की अध्यक्षता ति. महेश प्रसाद धुर्वे द्वारा निर्वहन किया गया वहीं आभार प्रदर्शन ति. राजकुमार इड़पाची द्वारा किया गया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारीगणों द्वारा संकल्प भी लिया गया कि नियमावली अनुसार कार्यो का सतत संचालन किया जावेगा।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

बीएचईएल ने ग्रामवासियों को बताये स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राणायाम का महत्व— झगरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भेल भोपाल ।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल...

भेल में एससी—एसटी उद्यमिता को बढ़ावा देने वेंडर डेवलपमेंट सेशन आयोजित

भेल भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी—एसटी)...

भेल के शास्त्री उद्यान में मनाई गई लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

भेल भोपाल।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर भेल...