15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़एनटीपीसी के लिए सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बीएचईएल के बढते कदम

एनटीपीसी के लिए सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बीएचईएल के बढते कदम

Published on

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), एनटीपीसी लिमिटेड के तेलंगाना स्टेज- II सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (3×800 मेगावाट) के मुख्य संयंत्र पैकेज की स्थापना के अनुबंध में सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है। इस अनुबंध के तहत, बीएचईएल के कार्य क्षेत्र में डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, निर्माण, कमीशनिंग और सिविल निर्माण शामिल हैं। वर्तमान में, बीएचईएल को इस सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए मुख्य संयंत्र पैकेज के बुनियादी इंजीनियरिंग कार्य शुरू करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड से आगे बढ़ने के लिए सीमित नोटिस (एलएनटीपी) प्राप्त हुआ है।

यह परियोजना एनटीपीसी के साथ बीएचईएल की साझेदारी को और मज़बूत करती है, जहां बीएचईएल ने देश भर में एनटीपीसी के थर्मल पावर परियोजनाओं में 57% से अधिक का योगदान दिया है। भारत के अग्रणी बिजली उपकरण निर्माता के रूप में, देश भर में 1,68,000 मेगावाट से अधिक यूटिलिटी विद्युत क्षमता स्थापित करने के साथ, बीएचईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने और पावर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के देश के लक्ष्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...