29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल स्वर्णकार समाज ने मनाया मिलन समारोह

बीएचईएल स्वर्णकार समाज ने मनाया मिलन समारोह

Published on

— अक्षर जोड़, उल्टा-सीधा, बॉल सर्च, चेयर रेस,गीतों की रैपिड फायर, अंक कटिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियां हुईं

भेल भोपाल।

बीएचईएल स्वर्णकार समाज के प्रतिभाशाली सदस्य व परिजनों के सम्मान में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन श्री बाल हनुमान मंदिर, हनुमान टेकरी, त्रिलंगा, भोपाल पर किया गया। स्वर्णकार स्वजातीय बन्धुओं व समस्त परिजनों ने उत्साह और उमंग के साथ दुर्गेश सोनी अध्यक्ष स्वर्णकला बोर्ड मध्य प्रदेश ( राज्य मंत्री दर्जा) एवं राजेश सोनी इंडस टाउन (प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णकार महा संगठन), मनमोहन सोनी ( संगठन मंत्री स्वर्णकार महा संगठन ), अजय सोनी ( मंडल उपाध्यक्ष , साकेत नगर ) श्रीमती कविता आशीष सोनी (इंस्पेक्टर, सी आई डी),आशीष सोनी संचालक बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी, श्रीमती किरण राकेश सोनी (फाउंडर, स्वर्णकार सखी सहेली संगठन ), राकेश सोनी व महेंद्र सोनी (संरक्षक, भेल सोनी समाज ) एवं मोहनलाल सोनी (खातेगांव) की उपस्थिति में मनाया।

कार्यक्रम में गजेंद्र सोनी अध्यक्ष भेल सोनी समाज, दिनेश कुमार सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष ) आशीष सोनी (प्रचार सचिव) श्याम कृष्ण सोनी, कोषाध्यक्ष (उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अवधपुरी ) प्रदीप सोनी (संगठन सचिव), बृजेश सोनी (सचिव), कैलाश चन्द सोनी (कार्यकारी सचिव), संजय सोनी, राकेश सोनी, सत्यदेव सोनी (कवि महोदय ) ने अजमीढ़ जी महाराज, श्री राम भगवान को धूप दीप पुष्प समर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना कर की। मातृ शक्ति व सभी परिवार जन ने जय श्री राम जय घोष से वातावरण को गुंजायमान किया, इस अवसर पर भेल सोनी समाज के प्रणेता स्वर्गीय देवकीनंदन जी सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बच्चों,महिलाओं और पुरुषों ने गीत संगीत, अक्षर जोड़, उल्टा-सीधा, बॉल सर्च, चेयर रेस,गीतों की रैपिड फायर, अंक कटिंग आदि मनभावक खेलों का भी लुत्फ उठाया, साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन किया, कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष,श्रमवीर सुनील कुमार सोनी ने सुव्यवस्थित और प्रभावी चिरपरिचित अंदाज के रूप में सबको हसंते हंसाते किया।

कार्यक्रम में कुसुम देवी पत्नी स्वर्गीय देवकीनंदन सोनी का भी शाल श्री फल से स्वागत किया। इस अवसर पर गोविंदराम सोनी,राजेश सोनी, दिनेश सोनी,बृजेश सोनी, अंकित सोनी, ओम सोनी, ऋषभ सोनी, सहज सोनी, विजय कुमार सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने भेल सोनी समाज के कार्यशैली व सामाजिक समर्पणता की तारीफ की व समाज के बच्चों को बोर्ड के कार्यकलापों से पहुंचने वाले लाभों से अवगत किया

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...