15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को नये उत्पाद बाजार में उतारने होंगे, बनानी होगी ब्रांड इमेज...

बीएचईएल को नये उत्पाद बाजार में उतारने होंगे, बनानी होगी ब्रांड इमेज : डायरेक्टर

Published on

– डायरेक्टर ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भेल कारखाने का किया भ्रमण

भोपाल

जयप्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक (ईआरएंडडी) एवं अतिरिक्त प्रभार (वित्त),बीएचईएल ने भोपाल दौरे के दौरान कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों का अवलोकन करते हुए यहां हो रहे कार्यों की समीक्षा की और कर्मचारियों से विभिन्न पक्षों पर चर्चा की । इस अवसर पर राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, मौजूद थे । उन्होंने अपनी कार्य क्षमता और काबिलियत बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को आने वाले 20 वर्षों के बारे में सोचना होगा । हमें बाजार की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुरूप नए उत्पाद बाजार में उतारने होंगे ।

बाजार में अपने उत्पादों की गुणवत्ता के बल पर अपनी ब्रांड इमेज बनानी होगी और ग्राहक स्वयं हमारे पास आएंगे । उन्होंने सभी से कहा कि वे एक लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वेंडर हमारी सफलता के पार्टनर हैं और सही वेंडर का चयन सबसे महत्वपूर्ण है । उन्होंने अधिकारियों और उपस्थित व्यक्तियों से कहा कि वे एक ऐसे लीडर के रूप में कार्य करें जिनके मस्तिष्क और हृदय दोनों एक समान विचार करते हों ।

गोल्डन जुबली ब्लॉक में क्लीन रूम का किया अनावरण
इस दौरान उन्होंने नए टेलीफोन एक्सचेंज और गोल्डन जुबली ब्लॉक में क्लीन रूम का अनावरण किया । उन्होंने स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी प्रदान किए ।

ईडी ने की डायरेक्टर की तारीफ
बीएचईएल के ईडी राजीव सिंह ने अपने उदबोधन में श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कोल गैसीफिकेशन और अन्य क्षेत्रों में उनके योगदान का बखान कर डाला । श्री सिंह ने कहा कि हमें युवा कर्मचारियों को वही गरिमामय बीएचईएल सुपुर्द करना है जो हमारे सीनियर ने हमें 90 के दशक में दिया था । श्री सिंह ने एक कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री श्रीवास्त्व की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...